फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास ने की 'तानाजी' के निर्देशक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, हो सकती है कोई बड़ी घोषणा

Tue, 18 Aug 2020 12:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • प्रभास और ओम राउत कर सकते हैं बड़ा एलान।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दिया संकेत।
विज्ञापन
प्रभास, ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास का क्रेज केवल साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है।साहो की आखिरी रिलीज फिल्म साहो थी। प्रभास के बॉलीवुड में कदम रखते ही उनके भारतीय प्रशंसकों के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन अब लगता है कि प्रभास के फैंस को जल्द ही एक और खुशखबरी मिलने वाली है। ऐसी खबरें हैं कि प्रभास जल्द ही 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' के डायरेक्टर ओम राउत के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं।

विज्ञापन


दरअसल प्रभास ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस पोस्ट में प्रभास ने ओम राउत के साथ मिलकर इस बात का खुलासा किया है कि 18 अगस्त को एक बड़ा एलान करने वाले हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रभास ने लिखा, 'क्या आप कल सुबह 7.11 मिनट के लिए तैयार हैं? मुझे उम्मीद है आपको पसंद आएगा।'

 

वीडियो में प्रभास और ओम राउत एक दूसरे को हाय कहते हैं। इसके बाद ओम राउत, प्रभास से पूछते हैं कि क्या वो कल के लिए तैयार हैं? इस सवाल के जवाब में प्रभास कहते हैं कि वो तैयार हैं। बता दें कि इस वीडियो को ओम राउत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन

 

हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कल अभिनेता और निर्देशक किसी क्या खुलासा कर सकते हैं। अब तक यही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी नए प्रोजेक्ट का एलान करने वाले हैं।

गौरतलब है कि प्रभास और दीपिका पादुकोण एक साइंस फिक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित करने वाले हैं। इस साइंस फिक्शन प्रोजेक्ट को दिग्गज प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर भावुक हुईं आशा भोसले, कहा- 'मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें