भारत में सभी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब 'बाहुबली 2' चीन में भी झंडे गाड़ने के लिए तैयार है। प्रभास और राणा दग्गुबती की फिल्म सितम्बर में चीन में रिलीज होने जा रही है। 'बाहुबली 2' को चीन में 6,000 स्क्रीन्स मिले हैं। आमिर की 'दंगल' के मुकाबले फिल्म को कम स्क्रीन्स मिली हैं। इसका कारण फिल्म के पहले पार्ट का निराशजनक प्रदर्शन भी हो सकता है।
चीन के अलावा फिल्म जापान, कोरिया और ताईवान में रिलीज होगी। 'बाहुबली' के मेकर्स चाहते हैं कि इसे भी 'दंगल' जैसा ही रिस्पॉन्स मिले इसलिए उन्हें चीनी वितरक कंपनी ई-स्टार से हाथ मिलाया है। ई-स्टार ही चीन में 'दंगल' की डिस्ट्रीब्यूटर है। अगर 'बाहुबली 2' भी चीन में 'दंगल' जितना ही बिजनेस कर लेती है तो ये आसानी से आमिर की फिल्म को पीछे छोड़ देगी।
'बाहुबली 2' को चीन में रिलीज होने में भले ही अभी टाइम हो लेकिन फिल्म ने भारत में झंडे गाड़ दिए है। फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन होने के बाद भी 1050 थियेटरों में दिखाई जा रही थी। चीन में फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।