इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'आदिपुरुष' की चर्चा इस समय चारों ओर हो रही है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। बीते दिन फिल्म का नया और अंतिम ट्रेलर एक भव्य कार्यक्रम में तिरुपति में जारी किया गया था। जहां एक तरफ सभी को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आया, वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम 'आदिपुरुष' के मुख्य अभिनेता प्रभास ने मेगास्टार चिरंजीवी द्वारा फिल्म में उनकी भूमिका पर दी गई प्रतिक्रिया पर का खुलासा भी किया। चलिए जानते हैं चिरंजीवी, प्रभास के इस किरदार के बारे में क्या सोचते हैं।