फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debina Bonnerjee: बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा देबीना का गुस्सा, 40 साल की एक्ट्रेस ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Wed, 07 Jun 2023 06:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देबीना बनर्जी ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी की ईयर पायरिसिंग कराई है। इस दौरान एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बॉडी शेमिंग करने वालों की क्लास भी लगाई।
विज्ञापन
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ों में से एक हैं। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी शादी के 11 साल बाद अप्रैल 2022 में गुरमीत और देबिना ने अपनी पहली बेटी लियाना का वेलकम किया था। उसके बाद इस जोड़ी ने नवंबर 2022 में अपनी दूसरी बेटी दिविशा चौधरी का वेलकम किया। हाल ही में गुरमीत-देबिना ने अपनी छोटी बेटी दिविशा के कान छिदवाए। सेरेमनी के दौरान देबिना ने अपने आउटफिट के बारे में डिटेल देते हुए ट्रोलर्स को आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन

देबीना बनर्जी ने बेटी के ईयर पियरसिंग के मौके पर एक पीला सूट पहना था। यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने बताया था कि ये सूट उन्होंने लॉकडाउन में खरीदा था। अब लंबे समय बाद उन्होंने इसे पहना है। लेकिन लोगों ने उन्हें टोका कि ये सूट उनपर नहीं जच रहा और वह मोटी दिख रही हैं। इस पर 40 साल की देबिना ने कहा कि वह फैंस की प्रतिक्रियाओं का सम्मान हैं मगर कुछ हार्ष बातें दिल में चुभ जाती हैं। वह उन लोगों में से हैं जो ऐसी बातों में भी पॉजिटिविटी ढूंढ लेती हैं।

देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देबिना ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पसंद कि उनका वजन बढ़ गया है। लेकिन ये उनकी मर्जी से नहीं हुआ है। उन्होंने खुद डाइटिंग करना शुरू कर दिया है और वह वर्कआउट भी कर रही हैं। लेकिन कुछ वजहों से उनका वजन बढ़ा है और वह मोटी हो गई हैं। लेकिन ये सब उनके हाथ में नहीं था।
विज्ञापन

आगे देबिना ने बताया कि कैसे दिविशा ने अपने कान छिदवाए। एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने वह सब कुछ तैयार किया था जो प्रोसेस के दौरान उसका ध्यान डायवर्ट कर सकता था लेकिन दिविशा की कुछ और ही प्लानिंग थी। उसने महसूस किया कि कुछ गड़बड़ है और वह फूट-फूट कर रोने लगी। गुरमीत और देबिना ने दिविशा के लिए सारे खिलौने तैयार कर रखे थे और एक्टर ने पियर्सिंग के दौरान मुंचकिन को अपनी गोद में लिया और उसे अपनी गोद में बैठा लिया था। इस दौरान गुरमित भी बेटी के आंसू देखकर इमोशनल हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें