फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: आदिपुरुष पर अपडेट न मिलने से प्रभास के फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर उठी प्रमोशन शुरू करने की मांग

Mon, 20 Mar 2023 02:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रशंसक इस बात से थोड़ा नाराज हैं कि तीन महीने बाद रिलीज होने जा रही फिल्म आदिपुरुष को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार प्रभास के करोड़ों फैंस हैं। एक्टर के ये प्रशंसक अपने फेवरेट कलाकार की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखते हैं। कई बार जब फैंस को एक्टर के प्रोजेक्ट्स के बारे में अपडेट नहीं मिलता है तो वे मेकर्स से इसकी मांग भी करने लगते हैं। 
विज्ञापन

अपडेट न मिलने से फैंस नाराज
हाल ही में ट्विटर पर #StartAdipurushPromotions ट्रेंड करने लगा। यह ट्रेंड प्रभास के चाहने वालों की ओर से चलाया गया। दरअसल, प्रशंसक इस बात से थोड़ा नाराज हैं कि तीन महीने बाद रिलीज होने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आ रहा है। यही वजह थी कि लोगों ने आदिपुरुष को लेकर फिल्म के मेकर्स और डायरेक्टर ओम राउत से अपडेट मांगना शुरू कर दिया। 
ट्विटर पर दे रहे ऐसे प्रतिक्रिया
ट्विटर पर लोग प्रभास के फोटोज और वीडियोज के साथ आदिपुरुष को लेकर जानकारियां मांगने लगे। एक यूजर ने डायरेक्टर को टैग करते हुए लिखा, ''आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसका प्रमोशन अब तक शुरू नहीं हुआ। ओम राउत क्या आपको फिल्म की रिलीज डेट याद है?'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सबसे बड़े मास हीरो की सबसे शानदार वापसी होने जा रही है। जागिए ओम राउत।'' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स फिल्म का प्रचार शुरू करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन



इन फिल्मों दिखेंगे प्रभास
बता दें कि पहले यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टीजर की आलोचना की वजह से इसके वीएफएक्स पर फिर से काम शुरू करना पड़ा और फिल्म की रिलीज डेट टालनी पड़ी। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदिपुरुष के बाद प्रभास सितंबर में केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रोजेक्ट के में  भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: जब रेखा ने आलिया को कहा था 'फ्यूचर लीजेंड', वायरल वीडियो में दिखा अभिनेत्री का मजेदार रिएक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें