एस. एस. राजमोली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' से काफी उम्मीदें की जा रही थी। फिल्म ने पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड अपने नाम करने शुरू कर दिए हैं। 'बाहुबली' ने पहले दिन की कमाई का बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
'बाहुबली' ने पहले दिन ओवरसीज 60 करोड़ की कमाई की है। जो कि पहले दिन की कमाई के मामले में एक रिकॉर्ड है। ना सिर्फ पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने कमाल किया है। बल्कि फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भी खरी उतरी है।
समीक्षा के मामलें में भी 'बाहुबली' ने रिकॉर्ड बना दिया हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं।