फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhe Shyam Aashiqi Aa gyi: प्रभास और पूजा हेगड़े के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज, इस दिन सामने आएगा पूरा गाना

Mon, 29 Nov 2021 02:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीजर में दिख रहा है कि पूजा ट्रेन से उतरती हैं और प्रभाष बारिश में बाइक पर बैठकर उनका इंतजार करते हैं। इसके बाद दोनों बीच पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
आशिकी आ गई का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली फेम प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के रोमांटिक गाने 'आशिकी आ गई' का टीजर रिलीज हुआ है। गाने को अरिजित सिंह ने गाया है। टीजर में दिख रहा है कि पूजा ट्रेन से उतरती हैं और प्रभाष बारिश में बाइक पर बैठकर उनका इंतजार करते हैं।
विज्ञापन


आशिकी आ गई का टीजर रिलीज

इसके बाद दोनों बीच पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने की सिर्फ एक ही लाइन सामने आई है कि 'हमें आशिकी आ गई....'फिल्म का पूरा गाना 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। टी सीरीज के इस गाने की एक झलक को देखकर ही फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे अब तक चार लाख लोगों ने देख लिया है।

 
Trending Videos

राधे श्याम - फोटो : Instagram
यह फिल्म 14 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज होगी। ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का दूसरा गाना ‘लव एंथेम’ का टीजर आज ही रिलीज होने वाला है, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इससे पहले इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस पोस्टर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।
विज्ञापन

राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों यूवी क्रिएशंस ने ट्विटर पर ‘राधे श्याम’ के दूसरे रोमांटिक ट्रैक की जानकारी देते हुए नया पोस्टर शेयर किया है, जिसे चार फोटो की मदद से बनाया गया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि प्रभास और पूजा एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट कलर के पर्दे में लिपटे हुए हैं और दोनों का यही रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें