टिकटें करेंगे दान
कार्तिकेय 2 के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने बुधवार को एलान किया कि वह प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की 10000 टिकट लेकर उनका दान करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में ऑफिशियल पोस्ट भी किया है। उन्होंने कहा, आदिपुरुष को सेलिब्रेट करने का मौका है। श्रीराम के प्रति मेरी भक्ति और आस्था के चलते मैंने तय किया है कि मैं आदिपुरुष के दस हजार टिकटें खरीदूंगा और तेलंगाना के सरकारी स्कूल, अनाथालय व वृद्धाश्रम दान करूंगा। अगर आप टिकट पाना चाहते हैं तो कृपा नीचे दिए गए फॉर्म को भरें।'
इसे भी पढ़ें- Adipurush: सेंसर बोर्ड ने सबसे पहले देखी ‘आदिपुरुष’, इतने मिनट की है फिल्म, मिला 'यू-सर्टिफिकेट'
सराहनीय कदम
अब अभिषेक अग्रवाल के इस कदम की प्रभास ने बहुत सराहना की है। उन्होंने लिखा, 'सर ये वाकई सराहनीय कदम है।' वहीं तमाम फैंस ने भी अभिषेक अग्रवाल का सपोर्ट किया। बता दें कि, आदिपुरुष के मेकर्स ने एलान किया है कि वह हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट खाली रखेंगे।