बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इनके बेहतरीन लुक्स और बॉडी के अधिकतर लोग दीवाने हैं। कार्तिक और कृति सेनन की फिल्म 'लुक्का - छिप्पी' आने वाली है, जिसका पहला पोस्टर सामने आया है। कार्तिक ने पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है 'पकड़े जाएंगे या देंगे सबको चकमा'। फिल्म का पोस्टर अभी आया है जबकि इसका ट्रेलर कल आएगा। पोस्टर में कार्तिक और कृति दोनों एक दूसरे के मुंह पर अपनी उंगलियां रखे नजर आ रहे हैं।
बता दें कि कार्तिक और कृति दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 1 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। एक मार्च को ही सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर की 'सोन चिड़ैया' और अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' आने वाली है। तामाम रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में कार्तिक और कृति पति-पत्नी के भूमिका में होंगे। वहीं इस फिल्म के अधिकतर सीन की शूटिंग ग्वालियर में हुई है।
'लुक्का- छिप्पी' के अलावा कार्तिक 'पति- पत्नी और वो' के रिमेक में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक के अलावा अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ कृति के पास बहुत सारी फिल्में हैं, कृति फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगी जिसमें उनके अपोजिट अर्जुन कपूर और संजय दत्त होंगे।