कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लुका छुपी' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का पोस्टर काफी अलग है जो फिल्म के टाइटल को पूरी तरह से परिभाषित कर रहा है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन एक दूसरे के मुंह पर उंगली रखे हुए हैं जो यह दर्शा रहा है कि कोई ऐसी बात है जो यह दोनों सबसे छिपा रहे हैं। पोस्टर में कार्तिक और कृति के पीछे उनका पूरा परिवार छिपकर उन्हें देखता नजर आ रहा है।
खास बात यह है कि कृति के हाथ में वरमाला तो वहीं कार्तिक हाथ में पगड़ी पकड़े हुए हैं। 'लुका छुपी' के पोस्टर को कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प कैप्शन के साथ शेयर किया है। कार्तिक आर्यन ने लिखा - 'पकड़े जाएंगे या देंगे सबको चकमा?' इस फिल्म के पोस्टर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
'लुका छुपी' फिल्म को लक्ष्मण उतरेकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर 24 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म के पहले पोस्टर में कार्तिक और कृति की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में नजर आए थे तो वहीं कृति सेनन 'स्त्री' फिल्म में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं।