फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketaki Chitale: शरद पवार पोस्ट मामले में केतकी चितले ने खेला नया दांव, बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की याचिका

Thu, 16 Jun 2022 11:14 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शरद पवार और मराठी अभिनेत्री केतकी चितले - फोटो : Instagram
विज्ञापन

शरद पवार पोस्ट मामले में नया ट्विस्ट आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष एक नई याचिका दायर की है। याचिका में अभिनेत्री ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर पुलिस ने 15 मई को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?
अभिनेत्री ने राकांपा  के प्रमुख के खिलाफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चितले द्वारा साझा की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राकांपा प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में पवार की ओर कथित तौर पर इशारा करते हुए लिखा गया था, ‘‘नरक इंतजार कर रहा है’’ और ‘‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।’’ उनकी इस पोस्ट को लेकर राकांपा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा खत्म नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राकांपा की मजबूत पकड़ है। उनकी पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सत्ता की साझीदार है।
विज्ञापन

केतकी के खिलाफ दर्ज हैं पांच मामले
पुलिस ने कहा कि इन पुलिस स्टेशनों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 500 (मानहानि), 501 (मानहानि के लिए जाने जाने वाले मामले को छापना), 505 (2) (नफरत फैलाने वाले किसी भी ऐसे बयान को बनाना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना) और 153 ए (लोगों के बीच असामंजस्य फैलाना) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें