फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर अभिनेता पीसी जॉर्ज का निधन, पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर फिल्मों में रखा था कदम

Fri, 14 May 2021 04:57 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पीसी जॉर्ज का निधन हो गया।
अभिनेता लंबे समय से बीमार थे।
पुलिस की नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
पीसी जॉर्ज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और पूर्व पुलिस अधिकारी पीसी जॉर्ज का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने 73 साल की उम्र में त्रिशूर के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन से मयालम सिनेमा में शोक की लहर है और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्मों में पीसी जॉर्ज विलेन्स के रोल के लिए मशहूर थे। 80 के दशक दशक की शुरुआत में राज्य की राजधानी में पोस्टेड होने के बाद उनके फिल्मी करियर को ब्रेक मिला था। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
 

1988 में ममूटी स्टारर- 'संघम' में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनके करियर का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। उन्होंने करीब 70 फिल्मों में काम किया। जॉर्ज ने कई दिग्गज निर्देशकों केजी जॉर्ज और जोशिय संग काम किया। उन्होंने अयिरापारा, इन्नाले, चाणाक्यन, अथर्वम जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।
 
विज्ञापन

ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने ट्विटर पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'मलयालम सिनेमा में एक और लोकप्रिय कैरेक्टर एक्टर पीसी जॉर्ज, एक पुलिसकर्मी से अभिनेता बने, जिन्होंने लगभग 70 फिल्में की हैं, का आज निधन हो गया।' इसके अलावा उनके फैंस जॉर्ज के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें