फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रैपर ह्यूई की गोली मारकर हत्या, 32 की उम्र में ली आखिरी सांस

Sat, 27 Jun 2020 03:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ह्यूई - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

हॉलीवुड से दुखद खबर सामने आ रही है। अमेरिकी रैपर ह्यूई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना किनलोच में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घटी। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर के रूप में की है जिसे फैंस ह्यूई के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन


ह्यूई को ‘‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ से खास पहचान मिली। इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर पांच करोड़ से अधिक बार देखा गया। हालांकि मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि गोलीबारी कैसे हुई या इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में भी नहीं बताया। उन्होंने किसी संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी है।

बता दें बीते 25 मई को एक अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को श्वेत पुलिस अधिकारी ने गला दबाकर मार दिया। इसके बाद से ही अमेरिका भर में विरोध प्रदर्शन हुए। इस घटना के बाद से ही अमेरिका में अफ्रीका और अमेरिका के लोगों के बीच कानून की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे। तमाम हॉलीवुड स्टार्स जैसे बियॉन्से, कार्डी बी, टेलर स्विफ्ट, जॉन बोयेगा, जॉन चीडो, स्टीव कोरैल, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना, बेला हदीद और जैनेल मौने जैसे सेलिब्रिटीज भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें