फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में कारोबारी पिता- पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर किए ऐसे ट्वीट्स

Fri, 26 Jun 2020 08:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी, खुशबू सुंदर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तमिलनाडु के तुथुकुडी जिले के सथनकुलम गांव में कारोबारी पिता पुत्र की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई। ये घटना 19 जून की है। पिता पुत्र का नाम पी जयराज और फेनिक्स बताया जा रहा है। मामले को लेकर जयराज की पत्नी सेल्वारानी का आरोप है कि पुलिस के द्वारा बर्बरता के कारण उनके पति और बेटे की मौत हुई है। वहीं इस मामले में अब आम लोगों के साथ ही साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सितारों ने भी न्यार की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सेलेब्स भी अब गुस्से में आ गए हैं। इन सेलेब्स ने ट्विटर के जरिए #JusticeForJeyarajAndFenix हैशटेग के साथ दोपहर से ही मामले में न्याय की मांग की है। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने भी ट्वीट करते हुए मामले को लेकर पुलिसकर्मियों पर निशाना साधा है।


हंसिका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जयराज और फेनिक्स के साथ हुई क्रूरता को सुनने के के बाद डरी हुई हूं! कानून सभी के लिए समान है और इन्हें न्याय मिलना चाहिए।' इसके साथ ही हंसिका ने #JusticeForJeyarajAndFenix का भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

 
अभिनेत्री और पॉलिटिक्स में आगे रहने वालीं खुशबू सुंदर ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। खुशबू ने भी मामले में न्याय की मांग की है। सितारों के साथ ही आम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस मामले में गुस्साए हैं और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। 

हंसिका के अलावा अन्य सितारे भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अगर कुछ गलत है तो वो गलत है और गलती की सजा  सभी के लिए एक समान होनी चाहिए। वहीं जयराज और फेनिक्स के परिजन को भी सोशल मीडिया यूजर्स सांत्वना दे रहे हैं।
 
 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 19 जून को जयराज और फेनिक्स रात के समय अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान गश्त पर निकले सथनकुलम पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने तय समय से देर तक दुकान खोलने पर उन्हें पकड़ लिया और दोनों पक्षों में बहस हुई। जिसके बाद पिता-पुत्र दोनों को पुलिस स्टेशन लेकर गए। बताया जा रहा है कि दोनों के साथ बर्बरता की गई, जिसके बाद 22 जून की शाम फेनिक्स की मौत हो गई जबकि सांस की बीमारी के कारण 23 जून की सुबह जयराज की मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: केवल सुशांत सिंह राजपूत की ही नहीं, विवाद के बाद इन कलाकारों की फिल्मों के भी बदले गए नाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें