फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम पांडे पर हुई भविष्यवाणी, क्या होगा उनके साथ!

विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम पांडे के साथ कुछ ऐसा होने जा रहा है जिससे उनका करियर पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा। पूनम को इसके बाद एक बड़ी शख्सियत के तौर पर जाना जाएगा।
विज्ञापन


हम नहीं बल्कि ऐसा दावा कर रहे हैं एक निर्देशक जिनकी फिल्म में पूनम पांडे काम कर रही हैं। निर्देशक अजीत राजपाल का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'हेलन' विवादित अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडेय के करियर का रुख बदल देगी।

राजपाल ने बताया, "जब 'हेलन' जैसा नाम पूनम के साथ जुड़ता है, तो अपने आप ही जिज्ञासा एवं रुचि पैदा होती है। मुझे यकीन है कि 'हेलन' के बाद पूनम का करियर पूरी तरह बदल जाएगा।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वह इस समय जिस तरह काम कर रही हैं, मुझे जरा संदेह नहीं है कि कुछ वर्षो में वह एक ऐसी शख्सियत बन जाएंगी, जिसके साथ हर कोई काम करने को लेकर उत्साहित होगा।"

राजपाल इससे पूर्व 'नशा' फिल्म की कहानी लिख चुके हैं, जिसमें पूनम भी थीं। विपिन मेढेकर निर्मित 'हेलन' की शूटिंग जून में शुरू होनी है।

विज्ञापन

यानी कि अब पूनम बन जाएंगी हेलन जैसी हस्ती ​

पूनम ने पूर्व में स्पष्ट किया था कि यह फिल्म बीते जमाने की मशहूर नृत्यांगना हेलेन की जीवनी पर आधारित नहीं है​। पूनम ने बताया, "फिल्म 'हेलेन' नृत्यांगना हेलेन की जीवनी पर आधारित नहीं है​।

हमारी फिल्म की हेलेन बस महान नृत्यांगना की कला का हल्का सा अनुभव देती है​। इस समय मैं फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती​।"​

​​एक तरफ जहां पूनम ने 'हेलेन' के जीवनी आधारित फिल्म न होने का दावा किया है वहीं, सूत्रों का कहना है कि फिल्म में मशहूर नृत्यांगना हेलेन का मशहूर गाना शामिल किया गया है और पूनम उसके लिए अभ्यास भी कर रही हैं​।

पूनम ने कहा कि वह फिल्म में अपनी भूमिका के लिए अभ्यास शुरू कर चुकी हैं​। उन्होंने कहा, "अभी तो अभ्यास चल रहा है और मैं नृत्य सीख रही हूं​। हम अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म का ज्यादातर हिस्सा मुंबई और गोवा में फिल्माया जाएगा​।"​

अजीत राजपाल के निर्देशन में बन रही 'हेलेन' का निर्माण सुरेश नाकुम और विपिन मेधेकर के द वर्ल्ड नेटवर्क के बैनर तले हो रहा है​। ​

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें