पूनम पांडेय की पहली फिल्म नशा औसत रूप से सफल रही है। अब पूनम पांडेय अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में पूनम पांडेय कुछ नए तरीके से साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।
लेखक अजीत राजपाल ने पूनम को ध्यान में रखकर एक स्क्रिप्ट तैयार की है। जिसमें पूनम को एक अलग अंदाज में पेश किया जाएगा। यह नया अंदाज थोड़ा सादगी वाला होगा। अब देखना यह है कि पूनम का यह अंदाज दर्शकों को रास आता है या नहीं।
इस नए अंदाज की पहली झलक जारी कर दी गई है। इसमें पूनम पांडेय को एक साड़ी पहने हुए दिखाया गया है। अब यह तो दर्शक ही तय करेंगे कि पूनम का साड़ी पहनने के इस अंदाज में कितनी सादगी है।