सेक्स सिंबल पूनम पांडे अब दक्षिण में भी सनसनी फैलाने को तैयार हैं। बॉलीवुड में तो वो पहले ही गजब ढ़ा ही चुकी हैं। उनको ये मौका मिल भी गया है।
पूनम पांडे को कन्नड़ फिल्म 'लव इज प्वॉइजन' में आइटम नंबर का अवसर प्राप्त हुआ है। जो काफी धमाकेदार रहेगा। पूनम इससे काफी उत्साहित हैं।
पूनम ने इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में पर्दापण किया था लेकिन फिल्म कोई खास कमाल नही दिखा पायी। लेकिन इस फिल्म ने कन्नड़ के निर्माता को प्रभावित कर दिया। जिसके बाद ही पूनम को ये आइटम नंबर नसीब हुआ।