बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के खिलाफ कॉम्पटिशन कमीशन ऑफ इंडिया कार्रवाई कर सकता है। आयोग ने मंगलवार को डिफॉल्टरों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें आमिर खान और दो फिल्म निर्माताओं समेत 8 लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
आयोग ने इन सभी पर प्रतिस्पर्धा रोकने के एक पुराने मामले में जुर्माना लगा रखा है, लेकिन इन्होंने अब तक जुर्माना अदा नहीं किया। सीसीआई ने अब इनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावानी दी है।