फिल्मी गपशप की दुनिया में इन दिनों एक अनोखी जोड़ी की खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि अपनी सेक्सी अदाओं के लिए मशहूर मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे के साथ मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना की डेटिंग चल रही है।
साक्षी निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि भंसाली ने विनोद खन्ना को भरोसा दिलाया है कि वह उनके बेटे को लॉन्च करेंगे।
इस बीच बॉलीवुड के गलियारे इस बात से गर्म हैं, कि साक्षी अक्सर पबों में पूनम पांडे के हाथों में हाथ डाले देखे जा रहे हैं। दोनों देर रात तक साउथ बॉम्बे की पार्टियों में मशगूल रहते हैं। उनकी आंखों का अंदाज और बातों का लहजा बताता है कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ चल रहा है।