फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफटीआईआई विवाद पर बोले सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पर चल रहे विवाद में सलमान खान भी कूद गए हैं। एबीपी से बातचीत में सलमान ने कहा है कि एफटीआईआई के नए चेयरमैन गजेंद्र चौहान को छात्रों की मांग मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


पिछले महीने 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका के लिए मशहूर गजेंद्र चौहान को एफटीआईआई का चेयरमैन बनाया गया था। तभी से यहां के छात्र उनका विरोध कर रहे हैं। छात्र संस्था से सड़को तक उनका विरोध कर रहे हैं।

गजेंद्र चौहान के विरोध में छात्रों के साथ-साथ बॉलीवुड के ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, किरण राव, और राजकुमार राव जैसे सितारे भी शामिल हैं। ये सभी गजेंद्र चौहान का विरोध जता चुके हैं। अब इसमें सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान सलमान के कैरियर की बेस्ट फिल्म'

सलमान खान के पिता सलमान खान ने भी गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध किया और कहा कि उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। सलीम बेटे सलमान की फिल्म के प्रमोशन को मौके पर उनके साथ थे।

सलीम खान ने कहा कि उन्होने 'बजरंगी भाईजान' देखी है। फिल्म बेहद शानदार है साथ ही सलीम खान ने कहा कि ये सलमान के कैरियर का सबसे बेहतर रोल है। सलमान और सलीम खान के साथ फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी मौजूद थे।

सलमान खान ने कहा कि वो फिल्म की सफलता को लेकर निश्चिंत है। उन्हे इस बात का पूरा भरोसा है कि 'बजरंगी भाईजान' अच्छा बिजनेस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें