'नागिन डांस' गाने के बोल रंजीत सिंह लिखे हैं और गाने को अंकित सिंह ने डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि इस गाने को भोजपुरी की मशहूर आइटम नंबर पूनम दुबे पर फिल्माया गया है। बात करें 'नागिन डांस' के वीडियो की तो इसमें पूनम प्रिंस पिंटू के साथ ठूमके लगाती दिख रही हैं। रेड ड्रेस में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।