क्या है कहानी?
इस सीरीज में संध्या यादव के किरदार में पूजा गौर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी उन दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद अपने दूल्हों को लूटकर रातों-रात गायब हो जाती हैं। इन्हीं रहस्यमयी मामलों का पर्दाफाश करने में जुटी हैं।
अपने किरदार पर क्या बोलीं पूजा गौर?
पूजा गौर ने बताया कि उन्हें अपना यह किरदार बहुत पसंद आया क्योंकि इसमें बहुत भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'संध्या बाहर से जितनी सख्त और निडर दिखती है, अंदर से वह समाज के तानों, लोगों की उम्मीदों और खुद को साबित करने के दबाव से जूझ रही है।'
पूजा ने आगे कहा, 'वह सिर्फ एक केस नहीं सुलझा रही, बल्कि पुरुषों के वर्चस्व वाली इस दुनिया में महिलाओं को कमतर आंकने की सोच के खिलाफ अपनी पहचान की लड़ाई भी लड़ रही है।' पूजा ने आगे बताया कि सीरीज में उनके (संध्या) और 'माया' नाम के किरदार के बीच का तालमेल बहुत दिलचस्प है। दोनों कानून के अलग-अलग तरफ खड़ी हैं।
कब और कहां देख सकते हैं सीरीज?
निर्देशक- ग्लेन बैरेटो और अंकुश मोहला
वेब सीरीज रिलीज की तारीख- 19 मई (आज)
कहां देख सकते हैं- हंगामा ओटीटी (Hungama OTT) प्लेटफॉर्म पर
मुख्य कलाकार- पूजा गौर, संविका, मनमोहन तिवारी और राजीव पांडे
पूजा गौर ने शेयर किया ट्रेलर
पूजा गौर ने सोशल मीडिया पर इस सीरीज का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि हर गायब होने वाली दुल्हन के पीछे एक झूठ छिपा है और वह इस सच को सामने लाकर रहेंगी। 'लुटेरी दुल्हन' से पहले पूजा गौर को साकिब सलीम के साथ क्राइम ड्रामा सीरीज 'कप्तान' में देखा गया था। पूजा गौर को 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल से काफी प्रसिद्धि मिली है।
यह भी पढ़ें: Cannes: कान से सामने आया अदिति राव हैदरी का एक और स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के पास पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस..