फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश पहले की तरह जवान दिख सकूं- पूजा भट्ट

Mon, 24 Dec 2012 12:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री से फिल्म निर्देशक बनीं पूजा भट्ट अपनी फिल्मों की तारिकाओं की खूबसूरती पर खासा ध्यान देती हैं और उनका कहना है अब वह खुद अपनी पहले जैसी छरहरी काया दोबारा पाना चाहती हैं। पूजा ने कहा कि मैं अपनी पुरानी काया पाना चाहती हूं लेकिन किसी फिल्म के लिए नहीं। मैं खुद पर ध्यान देना चाहती हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से मेरा खुद पर ध्यान नहीं था। मेरी प्राथमिकता सनी लियोन, बिपाशा बसु थीं और इन सबके चक्कर में पूजा भट्ट पीछे रह गई थी। अब मेरा समय आया है। मैंने छह किलोग्राम वजन कम किया है और 12 किलोग्राम कम करना है।वैसे अपनी काया को लेकर सचेत हुईं पूजा को साइज जीरो फिगर पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा कि साइज जीरो मेरे लिए सही नहीं होगा न तो मानसिक रूप से और न ही शारीरिक रूप से। क्या वह अभिनय के बारे में सोच रही हैं, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत में हर तरह की भूमिकाएं पाई हैं और वे सभी मजबूत किरदार थे। मैंने 'डैडी', 'जख्म', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बॉर्डर' में भी अभिनय किया है। अगर ऐसे उत्साहपूर्ण किरदार मिलते हैं तो मैं उन्हें करना पसंद करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें