फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गई पूजा भट्ट की 11 साल पुरानी शादी

Tue, 09 Dec 2014 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभिनेत्री-निर्माता पूजा भट्ट की 11 साल पुरानी शादी टूट गई है। मजेदार यह है कि इसका एलान उन्होंने ट्वीटर पर किया।

महेश भट्ट की बड़ी बेटी और फिल्म अभिनेत्री से निर्माता बनीं पूजा भट्ट अपने पति से अलग हो रही हैं। इस तरह से उन्होंने अपनी 11 साल पुरानी के खत्म होने का एलान कर दिया।

पूजा ने ट्विटर पर लिखा है कि वो अपने पति मुनीष मुखीजा से अलग हो रही हैं। इस सूचना के साथ पूजा ने ट्वीटर पर कुछ लिखा भी है। पूजा ने ट्वीट किया, 'जो लोग केयर करते हैं और खासतौर पर जो केयर नहीं करते हैं, उन्हें बता रही हूं कि मेरे पति मुन्ना और मैंने 11 शानदार सालों तक चली शादी के बाद अलग होने का फैसला कर लिया है।'
विज्ञापन


पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से साल 2003 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म पाप के सेट पर हुई थी उसके बाद दोनों ने गोवा में शादी की थी। मुनीष पेशे से वीजे हैं और मुंबई में एक रेस्त्रां के मालिक हैं।
विज्ञापन


पूजा भट्ट ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'हम आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।' पूजा ने लिखा कि लोग अटकलें न लगाएं इसलिए उन्होंने ट्वीटर पर आकर ये लिख दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें