पूजा का पोस्ट
पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जितेंद्र कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'दो दमदार कलाकार। एक गहरी कहानी। अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं। यह भारत की सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा, कबूतरबाजी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी है।'
किसकी बायोपिक करना चाहते हैं जितेंद्र
अमर उजाला के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जितेंद्र ने बताया था कि उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे विराट कोहली की कहानी बेहद प्रेरणादायक लगती है। अगर कभी मौका मिला तो मैं जरूर उनकी बायोपिक करना चाहूंगा।’
यह भी पढ़ें: 'पहले इंसान थे जिनके पैर छूकर मैं फिल्म का पहला शॉट देता, नहीं रहे अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा