फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanaa: महिला केंद्रित फिल्म में पूजा भट्ट दिखाएंगी अपना जलवा, अभिनेत्री ने की खास घोषणा

Fri, 08 Apr 2022 05:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने  'बॉम्बे बेगम्स' और 'सड़क 2' से बॉलीवुड में कमबैक किया। वहीं, अब उनकी अपकमिंग फिल्म की जानकारी भी सामने आ गई है। आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
pooja bhatt upcoming film - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'सड़क 2' से इंडस्ट्री में कमबैक किया था। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो उस समय बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद पूजा भट्ट 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आईं, जिसमें अभिनेत्री के काम और अंदाज दोनों को खूब पंसद किया गया। वहीं, अब पूजा भट्ट ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दे दी है। पूजा भट्ट निर्देशक सुधांशु सारिया की फिल्म 'सना' के साथ जुड़ गई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।  

विज्ञापन


'सना' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है, जिसमें राधिका मदान मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म के बारे में पूजा भट्ट का कहना है, 'मैं 'सना' जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं, जिसमें महिलाओं की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को बारीकी से दिखाया जाएगा। इसके आगे पूजा ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु ने मुझे इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है।'
 

फिल्म के निर्देशक सुधांशु सारिया का कहना है, 'फिल्म के लिए 90 फीसदी चुनौती सही कास्टिंग होती है और पूजा के साथ, मैं विश्वास के साथ ये बात कह सकता हूं कि हमने ये दौड़ पूरी कर ली है। पूजा एक शानदार अभिनेत्री हैं और साथ ही वह हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए एक साहसिक आवाज भी हैं। मैं उनकी एक्टिंग को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मैं बहुत आभारी हूं कि उन्हें हां कहा।'
विज्ञापन


फिल्म 'सना' में पूजा भट्ट और राधिका मदान के अलावा शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग राधिका मदान शुरू कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि सुधांशु सारिया की ये फिल्म साल 2023 तक रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें