फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना ने बताया फिल्म इंडस्ट्री को दोगला, नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' बोलने वाले बयान पर दी सफाई

Thu, 13 Aug 2026 11:02 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut On Film Industry:  भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले ही नसीरुद्दीन शाह की कड़ी आलोचना की थी। मगर अब उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को निशाना बनाया है। जानें क्या कहा कंगना ने?
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बीते दिनों नसीरुद्दीन शाह के एक बयान की जमकर आलोचना की थी। यह बयान नसीरुद्दीन शाह ने छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड कलाकारों के चुप रहने को लेकर दिया था। जिसके जवाब में कंगना ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी तक बताया था। अब कंगना ने अपने इसी बयान पर सफाई दी है।

विज्ञापन


कंगना ने अपने बयान पर क्या कहा? 
कंगना ने हाल ही में एएनआई से हुई बातचीत में नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहने पर अब अपना बचाव किया। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने नसीरुद्दीन शाह के बारे में यह इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो बनाया था, जिसमें वे कई तरह की धमकियां दे रहे थे। जब भी आप उनकी फिल्में, साक्षात्कार या बयान देखें, तो बात हमेशा पाकिस्तान की ही होती है।'

अभिनेत्री ने आगे कहा,  'उनकी ये पाकिस्तान प्रेम कथा कब खत्म होगी? जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये डूबे रहते हैं। अब विभाजन को भी इतने साल हो गए हैं तो ये प्रेम कहानी खत्म क्यों नहीं हो रही है?’

विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री के लिए क्या बोली कंगना?
आगे अपनी बातचीत में कंगना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की। इसके साथ ही सेलेब्स से सवाल भी किए। कंगना ने कहा…

  •  जब जंतर-मंतर पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही थी, तब सब मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे। 
  • अब जब झारखंड के बच्चे इस तरह के अत्याचार का सामना कर रहे हैं, तो क्या वे भी Gen Z नहीं हैं?
  • क्या कोई तभी Gen Z माना जाता है जब वह देश के खिलाफ काम करे या प्रधानमंत्री का अपमान करे?
  • उन्हें खुद ही युवा-विरोधी के रूप में पेश किया जा रहा है। फिल्म उद्योग का यह पाखंड नहीं चलेगा।
  • जंतर-मंतर पर जो मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे, उन्हें झारखंड के बच्चों के लिए भी वही आंसू बहाने चाहिए।
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

पुराने बयान में बताया था ‘लोमड़ी’

कुछ दिनों पहले ही कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं। सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है। नसीर साहब खाते तो इस देश की हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। मुझे गर्व है कि मैं उसी घर की रक्षा करती हूं जहां से मुझे खाना मिलता है।
नसीर साहब इस जमीन से खाते हैं और पड़ोसियों की रक्षा करते हैं। मैं नसीरुद्दीन जी की तरह लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना ज्यादा पसंद करूंगी।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें