ऋषिकेश में फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग के दौरान विवाद हो गया। एक पुलिसकर्मी ने शूटिंग के क्रू मेंबर को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद हंगामा हो गया।
विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते शुक्रवार की देरशाम रामझूला में फिल्म का सेट लगा था।
जबकि टीम कलाकारों का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक दारोगा की यूनिट के क्रू मेंबर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।