फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक प्रवास पर निकले रजनीकांत क्यों पहुंचे द्वाराहाट, इसके पीछे है यह राज

Sat, 17 Mar 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
rajinikanth in dwarahat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रख्यात सिने अभिनेता और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आध्यात्मिक प्रवास के तहत शनिवार को द्वारहाट पहुंचे। 

विज्ञापन


दोपहर 1:15 बजे द्वारहाट पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने मित्र बीएस हरी के निवास तल्ला कौंला स्थित गुरुशरण निवास पहुंचे।

कुछ समय विश्राम के बाद सहयोगियों के साथ बाहर आए और शुभचिंतकों का अभिवादन किया, लेकिन बिना किसी से बात किए बिना साथियों के साथ कमरे में वापस चले गए। इसके बाद देर शाम वह योगदा आश्रम पहुंचे।

पहली बार 2002 में अपने साथी के साथ आए थे रजनीकांत

rajinikanth
रजनीकांत को योगदा आश्रम से बेहद लगाव रहा है। वह  पूर्व में भी आध्यात्मिक शांति के लिए यहां आते रहे हैं। रजनीकांत आध्यात्मिक शांति के लिए अक्सर यहां आते रहे हैं।

वह पहली बार 2002 में अपने साथी बीएस हरी और राजन के साथ योगदा आश्रम आए थे। देर शाम वह योगदा आश्रम पहुंचे।

कुछ समय वहां साधना करने के बाद वह आश्रम संचालक स्वामी वासुदेवानंद से मिले। स्वामी वासुदेवानंद ने उन्हें योगदा सत्संग पत्रिका भेंट की।
 
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों का लगा जमावड़ा

rajinikanth
इससे पहले सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों का वहां जमावड़ा लग गया, लेकिन वह मीडिया कर्मियों मुखातिब नहीं हुए।

सूत्रों के मुताबिक रजनीकांत के यहां 20 मार्च तक प्रवास पर रहने की संभावना है।

रविवार को रजनीकांत पांडवखोली स्थित महावतार बाबा जी की गुफा में दर्शन के लिए जाएंगे। उनके साथ मित्र राजन, रवि आदि भी थे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें