संजय राउत और कंगना रनौत
- फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर पर संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। इस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। जिसके बाद कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का समान करना पड़ा था।
संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'एक बड़े स्टार के मारे जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज किया था। उन्होंने सबसे कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे, बावजूद इसके उन्हें मार दिया गया। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, क्या इसका यह मतलब है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करती हूं।'
बेटे की गिरफ्तारी के बाद बोले रिया के पिता- बधाई हो इंडिया, आपने एक परिवार को ध्वस्त कर दिया