फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qandeel Balooch: पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर बनेगी फिल्म, इस फिल्म निर्माता ने किया एलान

Tue, 17 May 2022 02:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता और लेखक अलंकृता श्रीवास्तव पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। उन्होंने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
कंदील बलोच - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का', 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे', 'बॉम्बे बेगम्स', 'मेड इन हेवन,' और 'मॉडर्न लव मुंबई जैसी फिल्में और वेब सीरीज बनाने वाली फिल्म निर्माता और लेखक अलंकृता श्रीवास्तव एक और फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह पाकिस्तान की दिवंगत सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर एक फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। अलंकृता श्रीवास्तव, सह-निर्माता विकास शर्मा और सनी खन्ना ने अलेफ द्वारा प्रकाशित किताब 'द सेंसेशनल लाइफ एंड डेथ ऑफ कंदील बलोच' के राइट्स हासिल किए।

विज्ञापन

अलंकृता श्रीवास्तव कहती हैं- 'जब 2016 में पाकिस्तान में कंदील बलोच की हत्या हुई, तो मैं हिल गई थी। यह एक ऑनर किलिंग थी। मैं उसके बारे में सोचना बंद नहीं कर पाई। मैंने कंदील के वीडियो बार-बार देखना शुरू किया और मैं मोहित हो गई। वह बहुत आकर्षक और महिला थीं। वह एक छोटे से गांव की गरीब लड़की थी, जिसने सिर्फ फेमस होने के लिए काम किया। जब उसकी हत्या की गई तब वह मात्र 26 साल की थी, और विडंबना यह है कि उसकी मौत के बाद ही कंदील को एक नारीवाद के रूप में मान्यता मिली।'

कंदील बलोच - फोटो : self
अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा, ये फिल्म उनकी सनसनीखेज और आश्चर्यजनक प्रसिद्धि को आगे बढ़ाएगी। बता दें कि निर्माता विकास शर्मा ने 'करीब करीब सिंगल' और 'दोबारा' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि कंदील बलोच की कहानी एक सही फिल्म निर्माता द्वारा बताए जाने के योग्य है और वह आगामी फीचर के लिए श्रीवास्तव के साथ सहयोग करने से खुश हैं।
विज्ञापन

कंदील बलोच के भाई मोहम्मद वसीम ने 2016 में 26 साल की उम्र में इनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बता दें कि बलोच अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में पितृसत्तात्मक समाज के खिलाफ अपने खुले विचार रखने के लिए जानी जाती थीं। कंदील का भाई उनके इस रवैये से काफी नाराज रहता था। अपनी बहन की हत्या के बाद उसने कबूल किया था कि उसने ही कंदील की हत्या की है और उसे इसका कोई दुख नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें