फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Review: पीएम मोदी की दमदार शख्सियत को ओढ़ कर भी फीके दिखे विवेक ओबरॉय

Thu, 21 Mar 2019 05:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vivek Oberoi
विज्ञापन

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु' से शुरू हुआ प्रधानमंत्रियों पर फिल्म बनाने का नया सिलसिला 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से होता हुआ  देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आ पहुंचा है। एक गरीब घर में जन्मे, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए समाज सेवा करने वाले और हिंदुत्व व राष्ट्रवाद को सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में राजनीति की मुख्यधारा बनाने वाले नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनी है 'पीएम नरेंद्र मोदी।' 

विज्ञापन


डिजिटल रिव्यू: पीएम नरेंद्र मोदी (ट्रेलर)
कलाकार: विवेक ओबेरॉय, मनोज जोशी, दर्शन कुमार, बरखा सेनगुप्ता, जरीना वहाब, प्रशांत नाराणयन, यतिन कार्येकर।
निर्देशक: ओमंग कुमार
बैनर: लीजेंड ग्लोबल स्टूजियोज

Vivek Oberoi
किसी भी तरह फिल्म को आम चुनाव 2019 के पहले चरण से पहले रिलीज कर देने की हड़बड़ी फिल्म के ट्रेलर में साफ देखी जा सकती है। विवेक ओबेरॉय को हिंदी सिनेमा ने उनके चंदू नागरे के किरदार को लेकर सिर आंखों पर बिठाया था। वैसा दमदार किरदार विवेक को फिर किसी निर्देशक ने नहीं दिया। इस फिल्म में निर्देशक ओमंग कुमार के हाथ में वैसे भी कुछ नहीं है क्योंकि फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर का क्रेडिट भी निर्माता संदीप सिंह ने अपने पास रखा है। फिल्म की दिक्कत यही है कि विवेक किसी कोने से मोदी की दमदार शख्सियत के करीब भी नहीं फटक पाते हैं।
विज्ञापन

Vivek Oberoi
ट्रेलर इस बात की झलक दिखाता है कि फिल्म क्या होगी? फिल्म बनाना कारोबार है। किसी नेता का प्रशंसक होना और जेब से पैसे खर्च कर फिल्म देखना, दो अलग अलग बातें हैं। फिल्म का ट्रेलर ऐसी कोई उत्सुकता नहीं जगाता कि एक आम दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए लालायित हो जाए। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्माता संदीप सिंह की गणित रही है कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता ये फिल्म देख ले तो उनकी और फिल्म में पैसा लगाने वाले धन आचार्यों की तिजोरी भर जाएगी। लेकिन संदीप ये भूल जाते हैं कि वोटरों की जेब से पैसा निकालना इतना आसान नहीं होता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें