पीएम मोदी अपनी कैबिनेट के साथ शाम को इस धाराविक की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। जानकारी के मुताबिक, आज शाम को दो एपिसोड की स्क्रीनिंग रखी गई थी। बता दें कि 14 अगस्त को नई दिल्ली में दूरदर्शन के 'स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा' सीरियल के शुभारंभ और स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ था, जिसमें केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह अमित शाह मुख्य अतिथि थे।
'स्वराज' 75 एपिसोड का एक सीरियल है, जिसमें 15वीं शताब्दी के बाद से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दिखाया जाएगा। इस सीरियल को दिखाने का उद्देश्य उन नायकों के जीवन और बलिदान के बारे में लोगों को बताना है, जिनके बारे में आज की पीढ़ी ठीक से नहीं जानती है। यह सीरियल हर रविवार को रात 9 बजे से 10 बजे तक दूरदर्शन नेशनल पर टेलीकास्ट होगा। 14 अगस्त को इस सीरियल का पहला एपिसोड प्रसारित हो चुका है। खास बात ये है कि इस सीरियल को सिर्फ अंग्रेजी के साथ ही तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली और असमिया को मिलाकर कुल नौ भाषाओं में डब किया गया है।