फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: शो में गर्लफ्रेंड लेकर पहुंचा कंटेस्टेंट, तालियां बजाते हुए अमिताभ बच्चन ने सबके बीच कह डाली ये बात

Wed, 17 Aug 2022 07:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कौन बनेगा करोड़पति 14' के बीते एपिसोड में दिल्ली के आयुष गर्ग बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। इस शो में वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे और उनका यह अंदाज अमिताभ बच्चन को भी पसंद आया है।
विज्ञापन
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' वर्षों से दर्शकों के बीच खास जगह बना हुए हैं। इन दिनों शो का 14वां सीजन चल रहा है और इस सीजन में मेकर्स ने कई बदलाव किए हैं, जो दर्शकों को पसंद भी आ रहे हैं। शो का बीता एपिसोड काफी चर्चा में रहा। दिल्ली के आयुष गर्ग हॉट सीट पर पहुंचे और इस शो में आयुष अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि शर्मा के साथ पहुंचे। अमिताभ बच्चन जहां इस बात से हैरान दिखे तो वहीं अभिनेता ने कंटेस्टेंट से उनकी लव स्टोरी भी जान ली, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। आइए दिखाते हैं आपको वीडियो... 

विज्ञापन

दरअसल, केबीसी के बीते एपिसोड की शुरुआत भी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से ही हुई, जिसमें सबसे पहले हॉट सीट पर कंटेस्टेंट वैष्णवी सिंह पहुंचीं और वह 10 हजार रुपये जीतकर गईं। इसके बाद हॉट सीट पर दिल्ली के आयुष गर्ग पहुंचे। आयुष आईआईएम ग्रैजुएट हैं। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर आयुष ने काफी सारी बातें कीं। इसी बीच उन्होंने शो में यह भी बताया कि वह यहां पर अपनी कंपैनियन के तौर पर गर्लफ्रेंड को साथ लाए हैं। यह सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़ा हैरान रह जाते हैं। 

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आयुष अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हैं तो अमिताभ बच्चन पहले तो हैरान रह जाते हैं और फिर कहते हैं कि मैं पहली बार सुन रहा हूं कि कोई कह रहा है कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आया हूं। यह नया जमाना है। अपनी बात कहकर बिग बी तालियां बजाने लगाते हैं। इसके बाद अमिताभ आयुष से उनकी गर्लफ्रेंड से पहली मुलाकात के बारे में पूछते हैं। इसके जवाब में आयुष ने बताया कि वह दोनों डेटिंग एप के जरिए मिले थे। इस दौरान बिग बी आयुष से डेटिंग एप की जानकारी भी लेते हैं। बता दें कि आयुष गर्ग ने केबीसी का शानदार खेल खेला। वह 75 लाख रुपये की राशि जीतकर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें