फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एबीसीडी' का सीक्वल बनाएंगे रीमो डीसूजा

Tue, 19 Feb 2013 12:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा 'एबीसीडी: ऐनीबडी कैन डांस' की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रीमो ने कहा कि वह इस फिल्म का सीक्वल तभी बनाएंगे जब वह अपनी मूल फिल्म से बेहतर हो।
विज्ञापन


रीमो ने एक फैशन शो के दौरान कहा, "अब नर्तकों के बीच प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी, क्योंकि 'एबीसीडी: ऐनीबडी कैन डांस' ने एक मानक स्थापित कर दिया है। अगर मैं इसका संस्करण बनाता हूं तो मुझ पर कहीं ज्यादा दबाव रहेगा।"

यह पूछे जाने पर कि उनकी राय में बॉलीवुड में कौन सदाबहार नर्तक है, रीमो ने कहा, "मिथुन चक्रवर्ती और माधुरी दीक्षित सदाबहार नर्तक-नर्तकी हैं।" रीमो के मुताबिक फिल्म के अगले संस्करण में भी प्रभु देवा और गणेश आचार्य अभिनय करेंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म के अलावा रीमो, शांताराम की क्लासिकल फिल्म ‘नवरंग’ (1959) का रीमेक माधुरी दीक्षित के साथ बनाने की तैयारी में हैं। रीमो बताते हैं कि मैंने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए है फिलहाल यह फिल्म अपने स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है। जैसे ही यह स्क्रिप्ट पूरी होती है इस फिल्म के लिए मैं माधुरी दीक्षित को अप्रोच करना चाहूंगा। माधुरी के अपोजिट कौन होगा, यह अभी तक उन्होंने तय नहीं किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें