आमिर खान की फिल्म 'पीके' नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। इस समय फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई 520 करोड़ रुपए से ज्यादा है। ऐसे में 'पीके' विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म धूम 3 से महज 20-22 करोड़ रुपए ही पीछे है। जिसे आने वाले कुछ समय में वह हासिल कर लेगी।
अभी आमिर खान की ही फिल्म धूम 3 विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी हुई है। इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 542 करोड़ रुपए हैं। पर बॉक्स ऑफिस जानकारों का मानना है कि फिल्म पीके कुछ समय में ही फिल्म धूम 3 के रिकार्ड को क्रॉस कर जाएगी।