फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भी आमिर खान की फिल्म पीके हुई नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान की फिल्म पीके ने एक और रेकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग मार्केट की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाली वेबसाइट 'बुक माई शो' ने अकेले पीके की टिकट बिक्री से सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। इस तरह फिल्म की ऑनलाइन कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिर पर हुई कमाई का 21 प्रतिशत, और कुल कमाई का 16 प्रतिशत है।

Trending Videos
विज्ञापन

कई रिकार्ड तोड़ने वाली पीके अभी भी नंबर तीन पर

'बुक माई शो' के मुताबिक पीके के ऑनलाइन टिकट की बिक्री धूम 3 की ऑनलाइन बिक्री से 100 प्रतिशत ज्यादा है। धूम 3 को ऑनलाइन टिकट बिक्री से 47 करोड़ की कमाई हुई थी। हैपी न्यू इयर की इंटरनेट सेल 36 करोड़, किक की 31 करोड़ और चेन्नै एक्सप्रेस की 30 करोड़ थी।

खबर यह भी है कि भले ही 650 करोड़ की कमाई करके पीके ने ढेर सारे रेकॉर्ड तोड़े हों, लेकिन एक रेकॉर्ड अब तक नहीं तोड़ पाई है। यह रेकॉर्ड है ओवरसीज कमाई का। इस मामले में 170 करोड़) की कमाई के साथ धूम 3 अभी भी पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर थ्री इडियट्स है, इसके बाद पीके का नंबर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें