फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आमिर के बाद होगा सलमान का नंबर?

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके को इस समय जोरदार विरोध झेलना पड़ रहा है। वहीं कई धार्मिक संगठन फिल्म को लेकर हिंसक रुप में प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्म पीके को 'धार्मिक भावना' को आहत करने के साथ 'लव-जेहाद' से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए फिल्मी जानकार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर भी ऐसी ही आशंकाएं जाहिर करने लगे हैं।

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं जबकि करीना कपूर हिन्दू लड़की के किरदार में हैं। फिल्म दोनों की प्रेम कहानी पर आधारित हैं। फिल्म पूरी तरह से एक हिंदू और मुस्लिम के प्यार पर आधारित होगी। वहीं फिल्म को लेकर खबरें हैं कि  फिल्म में 'लव-जेहाद' जैसे राजनीतिक मामले को लेकर चोट की गई है। ऐसे में हालातों को देखते हुए 'बजरंगी भाईजान' को लेकर भी बवाल होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

'पीके' में सुशांत और अनुष्‍का की केमेस्‍ट्री पर सवाल

फिल्‍म पीके पर 'धार्मिक भावना' को आहत करने के साथ 'लव-जेहाद' से भी जोड़ा जा रहा है। मामले को तूल देने के लिए फिल्‍म में एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्‍का के हिंदू लड़की के किरदार को विवादित बताया जा रहा है। जबकि बेहद कम समय के लिए दोनों की लवस्‍टोरी पर्दे पर नजर आती है।

फिल्‍म पीके में सुशांत-अनुष्‍का की केमेस्‍ट्री को बहुत ही कम समय में दिखाया गया है फिर भी इतना बवाल मच रहा है। वहीं 'बजरंगी भाईजान' की पूरी कहानी हिन्‍दू-मुस्लिम की प्रेमकहानी पर ही आधारित है। तो ऐसे में सलमान की आने वाली फिल्म को लेकर भी धार्मिक भावनाओं के आहत होने के आरोप लगने तय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें