फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणावत भी चल पड़ी आमिर खान की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रणावत भी आमिर खान की राह पर चलने का मन बना चुकी हैं। कंगना ने भी आमिर की तरह ही एवार्ड फंक्शन का बॉयकॉट करेंगी। कंगना रणावत की फिल्म 'क्वीन' इस साल बेहद हिट रही है। वहीं आने वाले साल में इस फिल्म के कारण उनको कोई न कोई अवार्ड मिलना तय है।
विज्ञापन


लेकिन कंगना ने भी आमिर की तरह ही एवार्ड फंक्शन को बॉयकॉट करने का मन बना लिया है। खबर है कि इस साल कंगना किसी भी एवार्ड फंक्शन में शरीक नहीं होगी। हालांकि इस साल ही कंगना ने ऐसा फैसला क्यों लिया, यह थोड़ी हैरानी वाली बात है। जबकि साल की बेहतरीन एक्ट्रेस की दौड़ में कंगना का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन

जब शाहिद ने दिया रणबीर को क्रेडिट

शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म हैदर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का क्रेडिट रण्‍ाबीर कपूर और फरहान अख्तर को दिया है। शाहिद ने कहा है कि मेरी वापसी का श्रेय भी इन्ही दोनों कलाकारों को है।

उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी ने मुझे चैलेंज लेने की हिम्मत दी। वहीं फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग देखकर शाहिद ने खुद को तैयार किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फरहान अख्तर का बेहद प्रभावी ढ़ंग से खुद को तैयार करना उन्हें भी हिम्मत दे गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें