फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रणबीर-कैटरीना ने तोड़ी सारी हदें!

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे के प्यार में सारी हदें तोड़ दी हैं। खबर है कि दोनों ने अपने नए घर में दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी रखी थी और उसी पार्टी में डांस करते हुए ऐसा डूबे कि सबके सामने एक दूसरे को किस करने लगे।
विज्ञापन


इससे अभी रोमांस का समां बंधा ही था कि पास के फ्लैट में सलमान खान का 'जुम्मे की रात है' गाना जोर-जोर से बजने लगा और दोनों के डांस में खलल पड़ गया। खबर है कि इस गाने से कटरीना का मूड थोड़ा सा उचट गया था, लेकिन रणबीर ने उन्हें कहा कि इस गाने को सुनकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिलहाल, वह रणबीर कैटरीना के साथ नया साल मनाने लंदन जा चुके हैं।

कैटरीना के लिए रणबीर पहुंचे लंदन

रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर अपने  परिवार के साथ लंच किया और देररात लंदन के लिए रवाना हो गए। लंदन प्लेटफॉर्म पर रणबीर के कुछ फैंस ने उनकी तस्वीर कैमरे में कैद की है। खबर है कि लदंन के बाद रणबीर न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उनका साथ देने कटरीना भी पहुंचेंगी।

रणबीर लंदन में कैटरीना की मां से कैटरीना का हाथ मांगने गए है और इसके बाद दोनो जल्द ही सगाई कर लेंगे। खबरें तो यह भी हैं कि रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म बॉम्बे वेलवेट की रिलीज के बाद कैट से शादी से शादी की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

अनुष्का और विराट घुम रहे मैलबोर्न की गलियों में

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के प्यार के किस्से आज चर्चा में हैं। फिलहाल अनुष्का मेलबोर्न में हैं और लेट नाइट विराट के साथ देखी जा रही है। विराट कोहली भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं। यही कारण है कि अनुष्का वहां पहुंची हैं। एक वेब साइट ने दोनों की एक साथ कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं।

वेबसाइट के मुताबिक दोनों ही प्रेमी जोड़े हाथ में हाथ डाले होटल के बाहर दिखे। उनके साथ मौजूद एक गार्ड लोगों को फोटो क्लिक करने से मना भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें