उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां प्रदेश में उसे टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आ रही खबरों के बीच 'पीके' से जुड़े किसी भी तरह की जांच से इनकार किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी अपने फेसबुक पेज पर फिल्म पीके के पक्ष में पोस्ट लिखी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने 'पीके' को लेकर कहा, 'ऐसी फिल्म जो सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है और सिनेमा हॉल में चल रही है उसकी जांच का महाराष्ट्र सरकार का कोई इरादा नहीं है।'
मंगलवार को ही खबरें आईं थीं कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के फ़िल्म 'पीके' को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्रालय ने फ़िल्म के कंटेट की जांच का आदेश दिया था।