फिल्म फुले की रिलीज का एलान
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रतीक गांधी महात्मा ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की भूमिका में नजर आएंगे। जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के घोषणा पोस्टर को कैप्शन के साथ शेयर किया है और लिखास "भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की इस जयंती पर, डांसिंग शिवा फिल्म्स, किंग्समेन प्रोडक्शंस और हम 11 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में फिल्म फुले की विश्वव्यापी रिलीज की घोषणा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, जो ज्योतिराव फुले की 197वीं जयंती का प्रतीक है।"
फिल्म की कहानी
यह फिल्म महात्मा ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले की प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है, जिनके भारत में शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में किए गए काम ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। सावित्रीबाई फुले के रूप में अपनी भूमिका पर पत्रलेखा ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, "मैं इस फिल्म में सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। ज्योतिराव फुले के साथ, उन्होंने भारत में आधुनिक शिक्षा और सामाजिक समानता की नींव रखी। आज उनकी जयंती पर, हम फुले की रिलीजा का एलान करें। मैं रोमांचित हूं कि दर्शक जल्द ही बड़े पर्दे पर उनकी प्रेरणादायक सफर देख सकेंगे।"
Badass Ravi Kumar: 'बैडएस रवि कुमार' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा हिमेश की फिल्म का ट्रेलर