पिछले साल के अंत में शादी करने के बाद नई नवेली दुल्हनिया कटरीना कैफ कुछ दिनों पहले अपने सीक्रेट हनीमून से वापस आई हैं। अब कटरीना कैफ अपने काम पर लौट गई हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ स्कीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं और फिल्म से जुड़े अपडेट को लेकर प्रतीक्षा कर रहे हैं।
तस्वीरों में क्या है?
इस बीच कटरीना कैफ की तस्वीरें तमिल अभिनेत्री राधिका सरथकुमार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के सेट की बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों में कटरीना लाल और सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं राधिका सरथकुमार पुलिस वाली की भूमिका में दिख रही हैं।
विजय सेतुपति भी आएंगे नजर
25 दिसंबर को कटरीना ने विजय सेतुपति, निर्देशक श्रीराम राघवन और कई अन्य लोगों के साथ एक तस्वीर शेयर करके फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने लिखा- नई शुरुआत...मेरी क्रिसमस के लिए निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सेट पर वापसी। कटरीना ने आगे लिखा- मैं हमेशा से श्रीराम राघवन के साथ काम करना चाहती थी। इस फिल्म के लिए @ एक्टर विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
कटरीना इन फिल्मों में आने वाली हैं नजर
इसके अलावा कटरीना मनीष शर्मा की फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाली हैं। वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत और फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।