करीना कपूर खान के बाद अब पटौदी खानदान की बेटी भी मां बनने वाली हालांकी ये बात तो काफी पहले सामने आ गई थी लेकिन अब सोहा अली खान का बेबी बंप में फोटो सामने आया है। इंटरनेट पर ये फोटो छाया हुआ है और फैंस में जबरदस्त लेकप्रिय भी है। कुछ समय पहले सोहा अली खान ने बताया था कि उनकी भाभी करीना कपूर खान उन्हे प्रेग्नेंसी टिप्स दे रही हैं।
कुछ ही समय पहले सामने आए इस फोटो में सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू के साथ बैठी है। उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस फोटो में ये कपल काफी अच्छा लग रहा है। सालों तक कुणाल खेमू को डेट करने के बाद सोहा अली खान ने उनसे साल 2015 में शादी कर ली थी। कुणाल के बारे में बात करते हुए सोहा ने बताया कि वो 9 सालों से साथ में हैं, और वो एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on May 23, 2017 at 12:16am PDT
सोहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वो नए मेहमान के लिए तैयार है हालांकि इससे पहले उन्हे कभी अकेला महसूस नहीं हुआ क्योंकि कुणाल और उनकी फैमिली हमेशा उनके साथ है। फिलहाल कुणाल आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं।