फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartina Kaif: हॉरर फिल्में देखने से कटरीना को लगता है डर, बोलीं- भूल भुलैया 2 देखते समय...

Thu, 13 Oct 2022 01:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने बताया  कि 'श्रीराम राघवन मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। वह जिस तरीके से थ्रिलर की कहानियां सुनाते हैं, वह मुझे बेहद पसंद है। विजय सेतुपति जैसे बेहतरीन अभिनेता और टाइगर 3 जैसी शानदार फिल्मों में काम करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है'।
विज्ञापन
कटरीना कैफ - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें अभिनेत्री एक भूत की भूमिका में हैं। ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा उनके पास मनीष शर्मा की टाइगर 3 और श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस भी पाइपलाइन में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह हमेशा कहानी के आधार पर ही फिल्में चुनती हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान के साथ बेहतरीन अनुभव
अभिनेत्री ने बताया  कि 'श्रीराम राघवन मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। वह जिस तरीके से थ्रिलर की कहानियां सुनाते हैं, वह मुझे बेहद पसंद है। विजय सेतुपति जैसे बेहतरीन अभिनेता और टाइगर 3 जैसी शानदार फिल्मों में काम करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है'। अभिनेत्री ने कहा 'टाइगर फ्रेंचाइजी का मैं बहुत सम्मान करती हूं। क्योंकि आदित्य चोपड़ा ने जोया के किरदार में मुझे जिस तरीके से ढाला है वह बेहतरीन है और एक्शन करना मुझे बेहद पसंद है। सलमान खान के साथ काम करने को लेकर भी शानदार अनुभव रहा है'।

Kanishka Soni: अब कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे साथ ऐसी हरकत...

 

फोन भूत के लिए तुरंत कह दिया था हां
कैटरीना कैफ ने बताया कि फोन भूत को लेकर भी उन्हें ऐसा ही लगा था। उन्होंने कहा- 'जैसे ही मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तुरंत हाँ कह दी थी। मैंने रितेश सिधवानी (निर्माता) को यह भी नहीं कहा कि, 'ठीक है, मुझे देखने दो, मुझे कुछ दिन दो', क्योंकि मुझे लगा था कि यह कहानी कुछ अनोखी है जिसे बनाया जा सकता है'। 
विज्ञापन

नहीं देख सकती हॉरर फिल्में
बातचीत के दौरान कैटरीना ने यह भी खुलासा किया कि वह हॉरर फिल्में नहीं देख सकतीं। उन्होंने बताया कि वह भूल भुलैया 2 को पूरी खत्म नहीं कर पाई हैं। जब फिल्म में तब्बू का सीन आता है तो वह बहुत डर गई थी, जबकि उन्हें पता था कि इसमें कॉमेडी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें