फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर में हुई चूक के दौरान स्टेज पर मौजूद थीं अनुष्का शर्मा, ये रहा सबूत!

Fri, 03 Mar 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान हुई बड़ी गलती को सभी ने देखा...सभी ने देखा कि किस तरह बेस्ट फिल्म के लिए किसी फिल्म की घोषणा कर अवॉर्ड दूसरी फिल्म को दे दिया गया...और इस पर काफी सफाई भी पेश की गई, जो अभी तक भी जारी है।
विज्ञापन


उस दौरान स्टेज पर माहौल काफी गरमा गया था लेकिन वहां अनुष्का शर्मा मौजूद थीं जिन्होंने स्टेज पर मौजूद लोगों को बताने की कोशिश की कि बेस्ट फिल्म के लिए गलत घोषणा कर दी गई है। इसका खुलासा खुद अनुष्का शर्मा ने किया है।
विज्ञापन

- फोटो : Twitter@AnushkaSharma
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो ऑस्कर अवॉर्ड्स की स्टेज पर नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ' ये लोग मुझे सुन नहीं पाए, मैं तो कब से हिंदी में कह रही थी कि नाम गलत लिखा है।'
  Yeh log mujhe sun nahin paye, main toh kab se Hindi mein keh rahi thi ki naam galat likha hai #ShashiWasThere 👻 pic.twitter.com/KwZ3PffHtN — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) March 2, 2017


लेकिन इससे पहले आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाएं हम आपको बता दें कि असल में वहां स्टेज पर अनुष्का शर्मा मौजूद नहीं थीं बल्कि अनुष्का ने फोटोशॉप का इस्तेमाल कर उस फोटो में खुद के फिल्लौरी वाले किरदार को जोड़ दिया।

दरअसल अनुष्का का ये स्टाइल है अपनी फिल्म 'फिल्लौरी' को प्रमोट करने का, जिसमें वो शशि नाम के एक भूत के रोल में नजर आएंगी। ट्विटर पर #ShashiWasHere नाम से एक टैग भी ट्रैंड कर रहा है जिसमें वो फिल्म के किरदार के रूप में ढलकर अलग-अलग जगह जाकर सभी को परेशान कर रही हैं। तो है ना ये मजेदार ?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें