फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल HC में 'द केरल स्टोरी 2' के खिलाफ याचिका, सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग; 24 फरवरी को होगा विचार

Thu, 19 Feb 2026 06:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Petition Against The Kerala Story 2: 'घूसखोर पंडित' और 'यादव जी की लव स्टोरी' के बाद अब फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। मामला हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है।
 
विज्ञापन
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाई कोर्ट में फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका कन्नूर के चित्तरीपरम्बा के रहने वाले श्रीदेव नंबूदरी ने फाइल की है। हाई कोर्ट ने याचिका पर सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है। प्रोड्यूसर सनशाइन पिक्चर्स को भी इस मामले पर जवाब देना होगा। मंगलवार, 24 फरवरी को हाई कोर्ट इस याचिका पर फिर से विचार करेगा। 

विज्ञापन


   

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' पर क्यों खड़ा हुआ विवाद? 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ में का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो इस पर विवाद खड़ा हो गया। फिल्म की कहानी लव जिहाद जैसे मुद्दे को उठाती है। इस बात को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की, सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल खड़ा हुआ। गुरुवार को केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लोगों से इस फिल्म को रिजेक्ट करने की अपील की। उन्होंने फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल को नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया।

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा केरल अध्यक्ष ने किया फिल्म का बचाव
सिर्फ केरल सीएम ने ही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का विरोध नहीं किया, महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी, कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने फिल्म के विषय की कड़ी निंदा की। लेकिन भाजपा केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस फिल्म का बचाव किया, इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ दिया। अब फिल्म 'द केरल स्टाेरी 2' का मामला कोर्ट पहुंच गया है। फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन

क्या है कहानी और कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर को देखकर कहानी का कुछ अंदाजा हो जाता है। ट्रेलर में तीन लड़कियों के धर्म बदलवाने की कहानी दिखाई जाती है। मेकर्स ने इसमें लव जिहाद का मुद्दा उठाया है।  फिल्म में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका की मां ने कैब ड्राइवर को जड़ दिया था थप्पड़, बोलीं- 'मेरी टीनएज बेटी...'; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें