दिल्ली का एक किस्सा
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हुई दिल्ली की एक पुरानी घटना को याद किया। प्रियंका ने कहा, 'मुझे याद है, मैं शायद 11 साल की रही होंगी। हम रात में दिल्ली के किसी होटल जा रहे थे और टैक्सी में थे। अचानक मेरी मां ने ड्राइवर का गला पीछे से पकड़ लिया। दरअसल, ड्राइवर ने एक गलत मोड़ लिया था, जो मेरी मां को समझ नहीं आया। ड्राइवर बोला, 'नहीं-नहीं, मैं शॉर्टकट ले रहा हूं।' लेकिन मां ने उसका गला पकड़ा और कहा, 'वापस मैन सड़क पर चलो।' और फिर उन्होंने ड्राइवर को थप्पड़ भी मार दिया।'
कांप रही थीं मां
आगे प्रियंका ने बताया, 'मेरी मां उस समय गुस्से में ड्राइवर से कह रही थीं, 'मैं अपनी जवान बेटी के साथ हूं। मैंने अपनी मां का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था। उस घटना के बाद अगले चार महीने तक मैंने मां से किसी भी बात पर बहस नहीं की। पता नहीं, अगर मैं उनके साथ नहीं होती तो क्या वो ऐसा करतीं। होटल पहुंचने के बाद मां बहुत कांप रही थीं।'
'द ब्लफ' की कहानी
फिल्म 'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर है। यह फिल्म 19वीं सदी के कैरिबियन इलाके में सेट है। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक पूर्व महिला समुद्री डाकू (पाइरेट) का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी पुरानी जिंदगी से दूर शांतिपूर्ण जीवन जी रही है। लेकिन जब उसका पुराना कप्तान वापस आता है और बदला लेने की कोशिश करता है, तो उसे अपने परिवार को बचाने के लिए उनका सामना करती है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड करियर को लेकर किए खुलासे, साथ ही बताई 'द ब्लफ' से जुड़ी बातें; बोलीं- 'कामयाबी...'