फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peter Pereira: ट्रिक फोटोग्राफी के उस्ताद पीटर परेरा का निधन, 'मि. इंडिया' ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत

Tue, 10 Jan 2023 04:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पीटर को बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से पहचान मिली थी। उन्होंने इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स कोऑर्डिनेटर के तौर पर बेहतरीन काम किया था।
विज्ञापन
पीटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर पीटर परेरा का निधन हो गया है। डिजिटल फोटोग्राफी से बरसों पहले साधारण कैमरे की मदद से बड़े परदे पर विस्मयकारी स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये चौंकाने वाले दृश्य रचने में पीटर परेरा को महारत हासिल रही है। होमी वाडिया की पौराणिक फिल्मों के फिल्मकार बाबू भाई मिस्त्री की शागिर्दी में पीटर परेरा ने शुरुआती काम सीखा और अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उनकी ट्रिक फोटोग्राफी को दुनिया भर में सराहा गया।

विज्ञापन


फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के अलावा पीटर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अजूबा' और सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पीटर के पिता भी इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। पीटर ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता भले ही इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे, लेकिन वह उनके साथ बचपन में कभी फिल्म के सेट पर नहीं गए थे। जब उन्हें नौकरी की तलाश थी, तब वह चेंबूर में होमी वाडिया के बसंत स्टूडियो में शामिल हो गए थे। वहां उन्होंने बहुत कुछ सीखा। यही से उन्होंने कैमरा लगाना भी सीखा था। 

पीटर ने सिनेमेटोग्राफी लाइन में अपना करियर बनाने के बारे में भी इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, 'मेरे पिता फोटोग्राफी के शौकीन थे। मैंने उनके शौक को साझा किया और अपनी जवानी में शुरू से ही फोटोग्राफी का आनंद लिया। मेरे पास एक छोटा सा ब्राउनी कैमरा था और मैं ढेर सारी तस्वीरें खींचता था। यह बसंत स्टूडियो में काम करने के दौरान हुआ था, फिल्में बन रही थीं। मैं भी फिल्मों के प्रति आकर्षित हो गया। 
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में पीटर ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया है। आज वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। जिस लगन के साथ उन्होंने उस दौर में काम किया था, शायद ही वह लगन आज के सिनेमेटोग्राफर में देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें