फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PETA India: हाथी की जान बचाने के लिए पेटा ने कपिल काे दिया धन्यवाद, कहा- एक और अच्छी खबर है…

Sat, 25 Dec 2021 05:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने हाथी की जान बचाने में मदद करने के लिए कपिल शर्मा को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
kapil sharma - फोटो : instagram/kapil sharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कॉमेडियन कपिल शर्मा को एक बीमार हाथी की जान बचाने में मदद करने के लिए धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन

पेटा ने अपने ट्वीट में लिखा, “हाथी सुंदर की मदद करने के लिए फिर से शुक्रिया कपिल शर्मा। हमारे पास एक और हाथी के संबंध में अच्छी खबर है! पेटा इंडिया के प्रयासों के बाद, देश की 'सबसे पतली हाथी', लक्ष्मी को अदालत द्वारा स्थाई रूप से दुर्व्यवहार से बचाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है।"

कपिल ने पेटा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "यह एक अच्छी खबर है। आप लोगों पर बहुत गर्व है। भगवान भला करे।"

जस्टिस फॉर अवर वॉइसलेस सोल

बता दें कि पिछले साल, केरल से पशु दुर्व्यवहार के एक चौंका देने वाले मामले ने भारत में पशु की रक्षा करने वाले कार्यकर्ताओं को क्रोधित कर दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद कपिल ने Change.org पर 'जस्टिस फॉर अवर वॉइसलेस सोल' नाम से एक पिटिशन शुरू की थी। एक ट्वीट में उन्होंने कानून और न्याय मंत्रालय को टैग किया था और अपने फॉलोअर्स से इस पिटिशन पर हस्ताक्षर करने को कहा था।

आग से निकाला सुरक्षित

2013 में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर आग लगने के बाद कपिल ने वहां मौजूद पिल्लों की जान बचाई थी। पेटा इंडिया के सचिन बंगेरा ने इस खबर की पुष्टि करने के बाद ट्वीट किया: "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर कपिल शर्मा द्वारा बचाए गए ये पिल्ले अब सुरक्षित हैं! पेटा की ओर से धन्यवाद।"

विज्ञापन

पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से किया सम्मानित

2015 में कपिल को पेटा के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “मैं यह जानकर बहुत खुश हूं कि मुझे जानवरों की मदद करने के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। मुझे लोगों को हंसाना अच्छा लगता है लेकिन हम सभी को यह जानना चाहिए कि कुत्ते और बिल्ली का बेघर होना कोई हंसी की बात नहीं है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें